बरसात होते ही खुल जाता है नगर पंचायत के नाली सफाई व्यवस्था की पोल
सड़क पर डुबा पानी, स्कूली बच्चों के लिए बना मुसीबत
जौनपुर। जनपद के नगर पंचायत कजगांव के वार्ड संख्या 10 मझलेपुर के जेठपुरा मोहल्ले में बरसात होते ही नाली सफाई व्यवस्था की पोल खुल जाता है। जरा सा बरसात होने पर सड़क पानी मे डूब जाता है। नगर वासियों के साथ-साथ स्कूल आने जाने वाले नौनिहाल बच्चे को भी सड़क पर जमा हुए गन्दे पानी में से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर डूबे पानी को देखकर समझा जा सकता है कि किस प्रकार से यहां के जिम्मेदार लोग अपने कार्य के प्रति कितना जिम्मेदारी से रहते हैं। नगर वासियों ने कहा कि यह लोग पूरी तरह से जनता की समस्याओं के प्रति बेखबर रहते हैं। यहां तक कि आस-पास रहने वाले लोग परेशान नजर आ रहे हैं। सबसे अधिक समस्या स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों के लिए हो रहा है। लोगों ने बताया की यहां मोहल्ले से स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे प्राथमिक विद्यालय व मदरसे में इसी सड़क से होकर पढ़ने के लिए जाते हैं। बच्चे गन्दे पानी में ही चलकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर है। मोहल्ले वासियों ने यह भी कहा की इस प्रकार की समस्या के बारे में जिम्मेदार लोगों को अवगत कराने के बावजूद भी इस जटिल समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है। नागरिकों ने नगर पंचायत कचगांव के जिम्मेदारों से नाली की नियमित सफाई एवं सड़क पर जल-जमाव न हो इसके लिए आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

