91 वर्ष की उम्र में पंडित कुंज बिहारी मिश्र का निधन, पत्रकारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
जौनपुर। सिकरारा क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी पंडित कुंज बिहारी मिश्र का 91 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह एबीपी न्यूज के पत्रकार एवं डिप्टी प्रोड्यूसर रत्नेश मिश्र तथा सिकरारा के युवा पत्रकार आकाश मिश्र के दादा थे।
दिवंगत पंडित कुंज बिहारी मिश्र को श्रद्धांजलि देने के लिए सोमवार, 22 सितंबर को सिकरारा स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकारों की शोकसभा आयोजित की गई। वरिष्ठ पत्रकार लल्लन उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई शोकसभा में पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
इस दौरान पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित कुंज बिहारी मिश्र का निधन परिवार के साथ ही उनके परिचितों के लिए भी अपूरणीय क्षति है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार सुशील सिंह, शरद सिंह, शिवाकांत तिवारी, विनोद यादव, अरुण सिंह, सौरभ कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, डॉ. अनिल यादव, शेर बहादुर यादव, मनोज कुमार यादव, मुकेश यादव, मंगेश कुमार, अंकित सिंह और राजेश गुप्त समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

