क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतिमा वर्मा के स्थानांतरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म

 

जौनपुर। मछलीशहर सर्किल की क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा का यातायात पुलिस में स्थानांतरण को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय विश्लेषक इसका तात्कालिक कारण हाल ही में मछलीशहर में आजाद समाज पार्टी की नगीना सांसद चन्द्रशेखर रावण की रैली में यातायात नियमों और रैली की शर्तों की धज्जियां उड़ाई गई।इस रैली में क्षेत्राधिकारी की गाड़ी स्वयं आगे चल रही थी।

इस रैली में बिना हेलमेट के एक एक बाइक पर तीन तीन लोग सवार होकर बाइक पर खड़े होकर चल रहे थे हाथ में लाठी डंडे लहराते हुए चल रहे थे। स्वयं चन्द्रशेखर गाड़ी की बोनट और छत पर बैठकर 20 किलोमीटर तक की यात्रा रैली में नियम विरुद्ध पूरा किये।इस रैली में जगदीशपुर बाजार में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत भी हुई थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।नियमों की अनदेखी पर क्षेत्राधिकारी का मौन रहना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा था। 

गौरतलब है कि इसी जनपद में 31 अक्टूबर 2023 को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर जन एकता यात्रा में तत्कालीन शंकरमंडी चौकी प्रभारी एस आई कंचन पांडेय ने लाउडस्पीकर की आवाज  सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस से अधिक होने के कारण धनंजय सिंह और उनके समर्थकों  पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। जबकि मछलीशहर की रैली में यातायात नियमों और रैली की शर्तों का खुल्लम खुल्ला उल्लंघन होने पर एफ आई आर दर्ज होने बात छोड़िए चालान काटने की भी कार्यवाही नहीं पूरी की गई जबकि मीडिया में यह मामला हाइलाइट रहा और आम आदमी के नियमों उल्लंघन पर जमकर चालान काटे जाते रहे हैं। 

डीजीपी ने हाल ही सिकरारा थाना के थाना प्रभारी को यातायात नियमों के पालन के मामले में शिथिलता बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था। वहीं कुछ लोग प्रतिमा वर्मा के कार्यकाल की प्रशंसा भी कर रहे हैं। त्योहार और पर्वों पर उनकी मुस्तैदी तथा कृष्ण जन्माष्टमी पर थानों में फूहड़ गानों और डांस पर रोक लगाने के लिए सराहना भी की जा रही है। उनके यातायात पुलिस में भेजे जाने के बाद नियमों के उल्लंघन पर अब उनके द्वारा कठोर कार्रवाई की जाने की लोग उम्मीद जता रहे हैं।

Related

JAUNPUR 8839684140236983780

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item