वरिष्ठ संपादक रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव व पत्रकार डा. गर्गवंशी के निधन पर शोकसभा

जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ संपादक रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव एवं अम्बेडकरनगर के वरिष्ठ पत्रकार डा. भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी के निधन पर पत्रकार भवन में शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पत्रकार भवन में आयोजित शोकसभा सम्पादक मंडल जौनपुर के तत्वावधान में हुई। उपस्थित पत्रकारों एवं संपादकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोकसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष राकेशकांत पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महासचिव डा. नौशाद अली ने किया। वक्ताओं ने कहा कि ‘जौनपुर समाचार’ जनपद का सबसे वरिष्ठ समाचार पत्र है। इसके संपादक रहे रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव के बड़े भाई कामेश्वर नाथ भी पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान के लिए स्मरणीय रहे हैं। रविन्द्र नाथ श्रीवास्तव के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि अम्बेडकरनगर के अकबरपुर निवासी डा. भूपेन्द्र सिंह गर्गवंशी का जौनपुर से वर्षों पुराना और आत्मीय संबंध रहा। उनका जौनपुर से जुड़ाव इतना गहरा था कि संयोगवश उन्होंने जौनपुर में ही अंतिम सांस ली। उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी एवं मिलनसार व्यक्तित्व खो दिया है।

इसी क्रम में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन (उपजा) के जिलाध्यक्ष शशिराज सिन्हा के ज्येष्ठ भ्राता विजय मोहन सिन्हा के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। लगभग 70 वर्षीय विजय मोहन सिन्हा के निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ पत्रकारिता जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

शोकसभा में शम्भू सिंह सोलंकी, आदर्श कुमार, रामजी जायसवाल, वीरेन्द्र सिंह, मंगला प्रसाद तिवारी, प्रदीप पाण्डेय, छोटेलाल सिंह, महेन्द्र प्रजापति सहित बड़ी संख्या में संपादक एवं पत्रकार मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 8726763488918675303

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item