सपा नेता राहुल त्रिपाठी के पिता जगदीश नारायण त्रिपाठी का निधन
शीतला चौकियां धाम स्थित आवास पर लगा शोक जताने वालों का तांता
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नेता राहुल त्रिपाठी के पिता जगदीश नारायण त्रिपाठी उर्फ रामजी (77) का मंगलवार को वाराणसी स्थित बीएचयू में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
निधन की सूचना मिलते ही शीतला चौकियां धाम के पास स्थित उनके पैतृक आवास पर अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया। बड़ी संख्या में लोग आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।
परिजनों के अनुसार जगदीश नारायण त्रिपाठी काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका बीएचयू वाराणसी में उपचार चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

