स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव की सड़क हुई जर्जर,ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

 

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के इटहा ग्राम सभा में जिला पंचायत निधि से दशकों पहले बनी एक सड़क की वर्तमान में स्थिति इतनी जर्जर हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों ने रविवार को सड़क बनाने के लिए एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीण रोजगार विश्वकर्मा ने बताया कि बराई पार सुजानगंज सडक से यह इटहा संपर्क मार्ग है जो दशकों पहले जिला पंचायत विधि से बनाई गई थी परंतु इसकी वर्तमान स्थिति इतनी जर्जर हो गई है कि लोग आने-जाने से बचते हैं तथा स्कूल वाले अपने वाहनों को भी सड़क की जर्जर स्थिति के नाते नहीं भेजते जिससे आए दिन ग्रामीणों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

वहीं स्वतंत्रता सेनानी शिववरण‌ शार्मा के नाती राकेश शर्मा व ग्राम प्रधान हृदय नारायण संयुक्त रूप से ने बताया कि इटहा गांव स्वतंत्रता सेनानियों का है। गांव में तक जाने वाली यह एकमात्र सटीक रास्ता है जो अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस पर शासन—प्रशासन को ध्यान देना चाहिये। इस संदर्भ में पूछे जाने पर जिला पंचायत सदस्य अनीता देवी ने बताया कि हमने कई बार इस सड़क को बनवाने का प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष को दिया है परंतु अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। विरोध प्रदर्शन करने वालों में राकेश पाठक, विनय शुक्ला, पारस शुक्ला, राकेश शर्मा, डॉ. अरविंद गौतम आदि प्रमुख रहे।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item