अंबेडकर तिराहे पर ठेला हटाने पहुंची टीम से भिड़े! फल-सब्जी विक्रेता

 

जौनपुर। नगर के अंबेडकर चौराहे पर सड़क किनारे आड़े-तिरछे ठेला लगाकर फल और सब्जी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट की टीम और विक्रेताओं के बीच बुधवार को विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में झड़प और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने हंगामा करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर लाइन बाजार थाने भेज दिया।

 हिरासत में लिए जाने से नाराज फल एवं सब्जी विक्रेताओं ने सड़क पर ठेला लगाकर जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सड़क पर जाम लगने से चौराहे के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट ने मौके पर मौजूद विक्रेताओं को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया और यातायात व्यवस्था बहाल कराई। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया।

प्रशासन का कहना है कि चौराहे पर बेतरतीब ढंग से ठेले लगाए जाने के कारण यातायात प्रभावित होता है। इसी को देखते हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।


Related

JAUNPUR 7690559954686463076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item