जौनपुर-आजमगढ़ हाईवे पर एक ही स्थान पर दो हादसे, कार और बस खाई में गिरीं
https://www.shirazehind.com/2026/09/blog-post_8191.html
सड़क के गड्ढे ने बढ़ाया हादसे का खतरा, दोनों घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज वायरल
जौनपुर।आजमगढ़ हाईवे पर आजमगढ़ सीमा के चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के पास बीती रात करीब 12 बजे एक ही स्थान पर दो अलग-अलग सड़क हादसे हो गए। सड़क पर बने गहरे गड्ढे के कारण पहले एक बस अनियंत्रित होकर पलटते हुए सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इसके करीब आधे घंटे के बाद इसी स्थान पर एक कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई और खाई में जा गिरी। दोनों हादसों का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हाईवे पर वाहन गुजर रहे हैं। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे की चपेट में आने के बाद वाहन का संतुलन बिगड़ जाता है और वह पलटते हुए सड़क किनारे जा गिरता है। एक ही स्थान पर लगातार दो वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था और सड़क की स्थिति पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों हादसों में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। है, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।


