बंधवा -कुंवरपुर मार्ग पर जगह-जगह झाड़ियों का कब्जा

 

जौनपुर। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बंधवा -कुंवरपुर मार्ग पर सड़क किनारे बारिश में जगह जगह झाड़ियां सड़क तक चढ़ गई हैं जिससे राहगीरों को दिक्कत का सामना कर पड़ रहा है। 8 किलोमीटर का यह मार्ग बंधवा से कुंवरपुर पहुंचने के लिए शार्ट कट रास्ता है। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय से मछलीशहर रायबरेली मार्ग पर पहुंचने के लिए बड़े वाहन भी इस रास्ते से चलते हैं। ऐसे में इन वाहनों से पास लेने के लिए बाइक सवार अक्सर अपनी गाड़ियों को लेकर सड़क किनारे की इन झाड़ियों के समीप से गुजरते हैं जिससे उनके चेहरे इन झाड़ियों से छिल जाते हैं। स्थानीय लोगों ने इस रास्ते पर बढ़ी हुई झाड़ियों की छटाई करवाने की मांग की है।

Related

डाक्टर 1457513541462835068

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item