बंद मकान का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों के जेवर चोरी

जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुँवरदा गांव में 16 सितंबर की देर रात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाया। मकान का ताला तोड़कर अंदर रखे 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सोनारी गांव निवासी विकास मिश्रा ने 17 सितंबर शाम को लाइन बाजार थाने पर तहरीर देकर बताया कि उनके साले राहुल मिश्रा पुत्र शारदा प्रसाद मिश्रा का मकान लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुँवरदा में है, जो वर्तमान में बंद रहता है। 16 सितंबर की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।चोरी गए सामान में 20 हजार रुपये नकद के अलावा सोने के कान की सुई, झुमका, नथिया, मांगटीका और चांदी की एक जोड़ी पायल समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज  करने के लिए थाने पर तहरीर देकर गुहार लगाई।

Related

डाक्टर 3188055838394218796

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item