मोनू पहलवान ने जितेंद्र को किया चित

 

जफराबाद।क्षेत्र के श्रीराम निरंजन इंटर कालेज कजगाव के द्वारा मंगलवार को कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।दंगल में गड़वारे के मोनू पहलवान ने गाजीपुर के जितेंद्र पहलवान को कुछ मिनट में ही चित कर दिया।

इसके अलावा धीरज पहलवान बसौते ने रंजीत पहलवान गड़वारे को काफी देर तक चली कुश्ती में चित कर दिया।आनंद पहलवान बसौते ने बादल पहलवान बहरीपुर को पटखनी दिया।आनंद पहलवान ने विक्रम यादव पहलवान बसौते को चित किया।इसके अलावा दर्जनों जोड़ी कुश्ती प्रतियोगिता हुई।दंगल के रेफरी ओमप्रकाश पहलवान, पुजारी तथा चंदन पहलवान रहे।कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उदघाटन चेयरमैन फिरोज खान व अशोक बाबा ने किया।कालेज के प्रधानाचार्य प्रहलाद कुमार सिंह, वैभव सिंह,बनवीर सिंह,कार्तिकेय सिंह,सन्दीप सिंह व शैलेंद्र सिंह ने अपना अहम योगदान दिया।इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में दर्जनों गांव के हज़ारों लोग मौजूद रहते।

Related

JAUNPUR 1468276083223958665

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item