शिक्षक दिवस व जन्माष्टमी पर MCC विद्यालय में दिखा शिक्षा, संस्कार और सेवा का संगम

डॉ. विनोद यादव ने बच्चों के लिए भेंट किया एसी, विद्यालय परिवार ने जताया आभार

बदलापुर। MCC विद्यालय, बदलापुर में शिक्षक दिवस एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन एवं उनकी लीलाओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।


समारोह के मुख्य अतिथि अवध हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद यादव रहे। उनकी धर्मपत्नी डॉ. कुसुम यादव की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष उमेश मिश्रा के साथ शिक्षक चन्द्र प्रकाश यादव, वीरेन्द्र कुमार यादव, देवेन्द्र यादव, मनीष यादव एवं अशोक पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी मौजूद रहे।


बच्चों की सुविधा के लिए भेंट किया एसी


समारोह के दौरान डॉ. विनोद यादव ने MCC विद्यालय के बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को वातानुकूलित एसी भेंट किया। उनके इस सहयोग से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह पहल केवल एक उपहार नहीं, बल्कि बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य, सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण के प्रति डॉ. यादव की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी का उदाहरण है।


विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. विनोद यादव एवं डॉ. कुसुम यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि बच्चों के लिए बेहतर और सुखद वातावरण उपलब्ध कराने में उनका यह सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा।


समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के योगदान और उनके महत्व को भी रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को शिक्षा नहीं देते, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं। वहीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने डॉ. विनोद यादव एवं डॉ. कुसुम यादव के स्वस्थ, प्रसन्न एवं यशस्वी जीवन की कामना करते हुए भविष्य में भी शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Related

डाक्टर 5736146703454663919

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item