आशुतोष श्रीवास्तव स्मृति रंगमंच पर होगी सबरहद की रामलीला, 1950 से चली आ रही परंपरा,23 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन

 

शाहगंज, जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के सबरहद गांव में रामलीला समिति की ओर से 23 से 30 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा। गांववासियों और शुभचिंतकों के सहयोग से वर्ष 1950 से चली आ रही इस परंपरा के तहत आशुतोष श्रीवास्तव स्मृति रंगमंच पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ 23 अक्टूबर को नारद मोह से राम जन्म तक के प्रसंगों के मंचन के साथ होगा। 24 अक्टूबर को ताड़का वध, धनुष यज्ञ और राम विवाह का मंचन किया जाएगा। 25 अक्टूबर को कैकेयी-मंथरा संवाद से राम वनगमन तक की लीला प्रस्तुत होगी। 26 अक्टूबर को नक्कटैया से सीताहरण तक के प्रसंगों का मंचन होगा।

27 अक्टूबर को राम-सुग्रीव मित्रता से लंका दहन तक की लीला होगी, जबकि 28 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति और कुंभकरण वध का मंचन किया जाएगा। 29 अक्टूबर को विजयादशमी तथा 30 अक्टूबर को भरत मिलाप का आयोजन होगा।

रामलीला में संतोष श्रीवास्तव, परितोष, अतुल, अमित, सुधांशु, अंकित, अर्पित, हिमांशु, दिव्यांशु, सर्वज्ञ, सानिध्य श्रीवास्तव, राजन श्रीवास्तव, रिशु श्रीवास्तव, कमला प्रसाद विश्वकर्मा, प्रवीण, रामराज मौर्य, श्याम राज, सुमित यादव, संदीप विश्वकर्मा और उमेश रजक सहित अन्य कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ग्रामीणों और शुभचिंतकों के सहयोग से आयोजित होने वाली यह रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत बनाए रखने का माध्यम है।

Related

डाक्टर 8323395738778566679

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item