श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का मनाया गया 42वां स्थापना दिवस
https://www.shirazehind.com/2026/10/42.html
जौनपुर। जनपद की समस्त मां लक्ष्मी पूजन समितियों को एकीकृत करने वाली महासंस्था श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) का 42वां स्थापना दिवस शुक्रवार को नगर के शेषपुर में स्थित प्रधान कार्यालय पर मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में संरक्षक डा. राम नारायण सिंह एवं रामजी जायसवाल ने बताया कि महासमिति का गठन 30 अक्टूबर 1984 को स्व. सुशील वर्मा एडवोकेट ने किया था। इसी क्रम में संरक्षक हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट एवं लाल बहादुर यादव नैपाली ने बताया कि स्व. वर्मा द्वारा लगाया गया पौधा आज एक वृक्ष बनकर समाज में खड़ा है। महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद एवं संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने बताया कि महासमिति के नेतृत्व में आगामी 6 नवम्बर से आयोजित 5 दिवसीय अनुष्ठान भव्यता से सम्पन्न कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसके अलावा अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल के अलावा कृष्णकांत विश्वकर्मा, अमन अग्रहरि, अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव, अजय पाण्डेय सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये महासमिति को और आगे ले चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संतोष यादव ने किया। इस अवसर पर विनोद यादव, राहुल सिंह, सूर्य प्रकाश विश्वकर्मा, राकेश वर्मा, शिवा गुप्ता, श्रेयश जायसवाल, राहुल प्रजापति सहित तमाम पदाधिकारी, सदस्य आदि उपस्थित रहे। इस मौके पर आये लोगों का स्वागत योगेश जायसवाल ने किया। अन्त में संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

