जौनपुर में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ एमएलसी चुनाव, स्नातक में 42.01 तो शिक्षक वर्ग में 72.07 प्रतिशत मतदान

 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने दिखाई अधिक रुचि, स्नातक वर्ग में 25,377 और शिक्षक वर्ग में 4,884 मतदाताओं ने किया मतदान

जौनपुर। वाराणसी खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक विधान परिषद निर्वाचन क्षेत्र का मतदान शुक्रवार को जौनपुर जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. के निर्देशन में सभी मतदान केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हुआ, जो निर्धारित समय शाम चार बजे तक चला। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 42.01 प्रतिशत, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 72.07 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।


स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 25,377 मतदाताओं ने डाले वोट


वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 60,396 मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से 25,377 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान करने वालों में 17,975 पुरुष और 7,402 महिला मतदाता शामिल रहीं। इस प्रकार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कुल मतदान प्रतिशत 42.01 रहा।


शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में 72.07 प्रतिशत मतदान


खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं ने अपेक्षाकृत अधिक उत्साह दिखाया। यहां कुल 6,776 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 4,884 मतदाताओं ने मतदान किया। इनमें 4,034 पुरुष और 850 महिला मतदाता शामिल रहीं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में कुल 72.07 प्रतिशत मतदान हुआ।


डीएम और एसपी ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा


निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और स्वतंत्र ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह पूरे दिन भ्रमणशील रहे। अधिकारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, कानून-व्यवस्था और आदर्श आचार संहिता के अनुपालन का जायजा लिया। इस दौरान वे जिला मुख्यालय पर स्थापित नियंत्रण कक्ष के संपर्क में भी बने रहे, ताकि मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी जा सके।

Related

JAUNPUR 210826673994087566

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item