राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर का सद्भावना मंच के सदस्यों ने 51 किलो की माला पहनाकर किया ऐतिहासिक स्वागत

 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जौनपुर के लोकप्रिय भाजपा नेता पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर को राज्यसभा सांसद बनाए जाने के बाद जौनपुर में प्रथम आगमन पर सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक स्वागत किया। शुक्रवार की दोपहर राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर लखनऊ से चलकर शाम 7:00 बजे जौनपुर पहुंचे।  जौनपुर नगर के चांदपुर बालू मंडी के पास सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और खुली जीप में काफिले के रूप में अपने आवास के लिए निकले। सद्भावना मंच के सदस्यों और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा रूहट्टा मुहल्ले में ऐतिहासिक आतिशबाजी करके और  ढोल नगाड़े के साथ 51 किलो की माला पहनाकर राज्यसभा सांसद का ऐतिहासिक स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में भाजपा के वरिष्ठ नेता सूर्य प्रकाश सिंह मुन्ना, नीरज सिंह , भाजपा के जिला मंत्री सुधांशु सिंह, जौनपुर सदर सीट पर भाजपा से उम्मीदवारी करने वाले इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल और गौतम गुप्ता, पूर्व सभासद विनय सिंह,  रोहित सिंह भारद्वाज, भूपेंद्र सिंह,  नितिन सिंह , शरद शुक्ला, मोहिनीश शुक्ला प्रमोद सिंह , राम कृष्ण पाठक, आदित्य सिंह निकुंभ, पंकज सिंह, अजय सिंह, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया,  कायस्थ महासभा के अध्यक्ष गिरीजेश श्रीवास्तव , अनिमेष सिंह , नीलमणि सिंह, निखिल सिंह, रजत सिंह, शुभम तिवारी राघवेंद्र सिंह आदि प्रमुख रहे। 

 इस बीच  पॉलिटेक्निक चौराहा, रूहट्टा ओलांदगंज , कसेरी बाजार, चहारसू  चौराहा, कोतवाली चौराहा भंडारी होकर उनका काफिला देर रात शीतला धाम चौकिया पहुंचा। जहां राज्यसभा सांसद श्री सोनकर नेमाता शीतला का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात वे अपने सुक्खीपुर आवास पर पहुंचे।  पूरे नगर में सांसद का कार्य कर्ताओं ने पुष्प वर्षा और माल्यार्पण कर भावपूर्ण स्वागत किया।

Related

JAUNPUR 6357540245169339785

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item