जौनपुर के 6.86 लाख किसानों के खाते में आएगी किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मिलेंगे ₹2-2 हजार

 23वीं किस्त से वंचित रहे 12,656 किसानों को भी मिलेगा लाभ, जिले के 24 स्थानों पर होगा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात से योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत जौनपुर जनपद के 6,86,146 किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपये की धनराशि भेजी जाएगी। किस्त जारी होने से जिले के हजारों किसानों को आर्थिक सहायता मिलेगी।


उप कृषि निदेशक डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन समान किस्तों में कुल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना की 24वीं किस्त के प्रसारण को लेकर जनपद में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कलेक्ट्रेट सभागार, दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों और जिले के सभी 21 विकास खंडों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। किसान पूर्वाह्न 10 बजे से कार्यक्रम देख सकेंगे और प्रधानमंत्री का संबोधन सुन सकेंगे।


अभियान चलाकर 12,656 नए किसानों को जोड़ा


उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिले में पिछली यानी 23वीं किस्त का लाभ 6,73,490 किसानों को मिला था। इसके बाद कृषि विभाग ने अभियान चलाकर किसानों की भूमि का सत्यापन, ई-केवाईसी और आधार सीडिंग की प्रक्रिया पूरी कराई। इसके परिणामस्वरूप 12,656 अतिरिक्त किसान योजना के दायरे में आए हैं। अब इन किसानों को भी 24वीं किस्त का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ है।


24 स्थानों पर होगी लाइव स्ट्रीमिंग


प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को किसानों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार, दोनों कृषि विज्ञान केंद्रों और 21 विकास खंडों में लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की गई है। कृषि विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को कार्यक्रम से जोड़ना और उन्हें योजना की जानकारी उपलब्ध कराना है।


किसान सम्मान निधि की इस किस्त से जिले के कुल 6,86,146 पात्र किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Related

JAUNPUR 7179440850263872197

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item