विधान परिषद चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 90 बूथों पर शुक्रवार को होगा मतदान

  स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदेय स्थलों पर होगी वोटिंग, 9 जोनल मजिस्ट्रेट और 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिले में पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। जिले में शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।


जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन. ने बताया कि जनपद में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 68 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 22 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 90 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जाएगा।


उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आरक्षित सहित नौ जोनल मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 100 माइक्रो ऑब्जर्वर की तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी सतर्कता और निष्पक्षता के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदेय स्थलों पर निर्धारित मानकों के अनुरूप पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराना है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

Related

JAUNPUR 4056566543293189874

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item