मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी और चंदौली का दबदबा, जौनपुर की टीम रही उपविजेता

 हरगोविंद इंटर कॉलेज में चार जनपदों की टीमों ने दिखाया दमखम, 14 अक्टूबर को लखनऊ में होगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता

जफराबाद/जौनपुर। क्षेत्र के हरगोविंद इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित मंडल स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में वाराणसी और चंदौली की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न वर्गों में जीत हासिल की। वहीं, जौनपुर की टीम ने सभी वर्गों में उपविजेता स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जौनपुर, वाराणसी, चंदौली और गाजीपुर जनपद की बालक एवं बालिका टीमों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


मंडलीय प्रतियोगिता में अंडर-14 से अंडर-19 आयु वर्ग तक के बालक और बालिकाओं के मुकाबले कराए गए। अंडर-14 बालिका वर्ग में चंदौली की टीम विजेता रही। वहीं, अन्य वर्गों की प्रतियोगिताओं में वाराणसी की टीम ने विजेता का स्थान हासिल किया। जौनपुर की टीम ने अंडर-14 से अंडर-19 तक बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में उपविजेता बनकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


प्रतियोगिता का उद्घाटन सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव ने किया। खिलाड़ियों ने मैदान में पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान खेल शिक्षकों और आयोजकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


हरगोविंद इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता स्थान प्राप्त करने वाली टीमें आगामी 14 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी प्रदेश स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर अपने जनपद और मंडल का नाम रोशन करेंगे।


इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक अभिषेक सिंह गोल्डी, रंजय सिंह, रविन्द्र सिंह मुन्ना, दिनेश सिंह, इंद्रप्रकाश सिंह, श्रीप्रकाश सिंह और राजीव कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता में जौनपुर की खेल शिक्षिका प्रियंका सिंह के साथ चारों जनपदों के खेल शिक्षक भी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 1317492327194924914

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item