अमरनाथ को निषाद पार्टी ने पुनः बनाया जिलाध्यक्ष
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_199.html
जौनपुर। निषाद पार्टी ने मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के सहोदरपुर निवासी अमरनाथ निषाद पर एक बार फिर भरोसा जताते हुये उन्हें जौनपुर जिलाध्यक्ष की पुन: जिम्मेदारी सौंप दिया। उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। इस बाबत पूछे जाने पर अमरनाथ जी ने कहा कि वह पार्टी के सिद्धांतों, विचारधारा और अनुशासन को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी, समर्पण और संघर्ष के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उनके लिये यह पद प्रतिष्ठा का विषय नहीं, बल्कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के अधिकार, सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ने का माध्यम है। शीर्ष नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वह अपने कार्यों, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण से साबित करने का प्रयास करेंगे। संकल्प दोहराते हुये कहा, “न रुकेंगे, न झुकेंगे, संगठन के लिये पूरी ताकत से जुटेंगे!” वहीं दूसरी ओर उनके पुनः जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

