जौनपुर: पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण और पॉ*क्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर नदी किनारे झाड़ियों में ले जाने के आरोप में पुलिस ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों की तलाश के दौरान आरोपी बच्ची के साथ मौके पर मिला था, लेकिन उनके पहुंचते ही फरार हो गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपी को धनेजा पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस के अनुसार, घटना 16 अक्टूबर 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। जफराबाद थाना क्षेत्र में एक बच्ची घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान आरोप है कि सूरज निषाद उसे बहला-फुसलाकर पास स्थित नदी किनारे झाड़ियों में ले गया। बच्ची के नहीं मिलने पर परिजन उसकी तलाश करने लगे। तलाश करते हुए जब वे मौके पर पहुंचे तो आरोपी बच्ची के साथ मौजूद मिला। परिजनों को आता देख वह वहां से भाग निकला। घटना के संबंध में बच्ची के परिजनों की लिखित तहरीर पर 17 अक्टूबर को जफराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 74 और 76 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जफराबाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। शनिवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित सूरज निषाद धनेजा पुल के पास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Related

JAUNPUR 1076627475719398257

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item