जेनरेटर, बैटरी और इनवर्टर चोरी में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

 जमैथा गांव के पंप हाउस से चोरी हुआ था सामान, पहले आरोपी की निशानदेही पर हुई थी बरामदगी

जफराबाद, जौनपुर। जल जीवन मिशन के कार्य में लगी कंपनी के ठेकेदार के सामान की चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार की रात जफराबाद रेलवे स्टेशन के पास से पुलिस ने जमैथा निवासी रुनित शर्मा को पकड़ा। इस मामले में पुलिस पहले ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर चुकी है।

जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को जमैथा गांव के पास स्थित पंप हाउस से जल जीवन मिशन के कार्य में लगी कंपनी के ठेकेदार का एक छोटा जेनरेटर, दो बैटरी और एक इनवर्टर चोरी हो गया था। ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे को सूचना मिली कि चोरी की घटना में शामिल एक आरोपी राजकीय बालिका विद्यालय के पास मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमैथा निवासी रणजय सिंह उर्फ राजू सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी का जेनरेटर, दो बैटरी और एक इनवर्टर बरामद किया गया था। इस दौरान दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया था।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष कमलनयन दूबे ने रेलवे स्टेशन के पास से दूसरे आरोपी रुनित शर्मा पुत्र राम आसरे शर्मा, निवासी जमैथा को गिरफ्तार कर लिया।

Related

JAUNPUR 7200143498021263941

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item