खेतों में पीली पड़ी धान की फसल, आसमान में बादल देख किसान चिंतित
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_28.html
जौनपुर। बुधवार को मौसम ने यूं टर्न ले लिया है। मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में ज्यादातर खेतों में धान की फसल पककर तैयार है। अर्नब तूफान को लेकर जैसी आशंका व्यक्त की गई थी वैसा ही रुख दिखाई देना शुरू हो गया है।इस सम्बन्ध में मछलीशहर विकास खंड के बामी गांव के किसान शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस समय ब मुश्किल 20 प्रतिशत तक ही धान की कटाई हो सकी है। कुछ किसानों ने धान काटकर खेतों में ही छोड़ रखा है। ऐसे में अगर तेज तूफान के साथ बारिश होती है किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। दीपावली की तैयारी में जुटे जोखनराम प्रजापति ने बताया कि वह मिट्टी के दीये बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन मौसम गड़बड़ होने से उनका काम प्रभावित होने की आंशका है।

