अर्नब चक्रवात के चलते अगर न दिखाई दे चांद तो कैसे पूरा करें करवा चौथ का व्रत

 

जौनपुर। जनपद में अर्नब तूफान का असर दिखाई देने लगा है और सुबह से ही बूंदाबांदी का सिलसिला जारी है जिसे देख किसानों के चेहरे पर धान की पकी फसल के बर्बाद होने की चिंता सता रही है लेकिन किसानों के साथ-साथ करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनें भी बृहस्पतिवार को इस बात को लेकर चिंतित हैं कि अगर शाम को चांद न दिखाई दे तो व्रत कैसे पूरा होगा ?

इसके लिए सबसे पहले अपने जनपद में चन्द्रोदय का समय पता करें और थोड़े इंतजार के बाद चांद न दिखाई दे तो निम्न विकल्प अपनायें जा सकते हैं 

पारम्परिक मान्यताओं के अनुसार चूंकि शिव जी के सिर पर चंद्रमा विराजमान होता है। ऐसे में शिव जी की पूजा कर चांद का स्मरण किया जा सकता है। दूसरे विकल्प के रूप में दीपक जलाकर प्रार्थना की जा सकती है। तीसरे विकल्प के रूप में चावल का चन्द्रमा बनाकर पूजा की जा सकती है। चौथे विकल्प के रूप में चांदी के सिक्के के माध्यम से पूजा की जा सकती है। पांचवें विकल्प के रूप में अपने किसी ऐसे करीबी के पास वीडियो काल करके चांद को देखा जा सकता है जहां आसमान में बादल न हों और चांद दिखाई दे रहा हो।

Related

JAUNPUR 3188034410470537994

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item