भगवान चन्द्रशेखर को देख सुहागिनों ने तोड़ा निर्जला व्रत
https://www.shirazehind.com/2026/10/blog-post_30.html
मछलीशहर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को सुहागिनों ने करवा चौथ का व्रत उल्लास के साथ मनाया। अर्नब चक्रवात के चलते सुबह से ही आसमान में बादलों का जमावड़ा रहा और दिन भर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। मछलीशहर क्षेत्र में रात 8 बजे के करीब चन्द्रोदय का समय निर्धारित था।रात 9 बजे तक जब बादलों के चलते आसमान में चांद नहीं दिखाई दिया तो सुहागिनों ने भगवान भोलेनाथ के चित्र में सर पर चांद को देखते हुए करवा चौथ का व्रत तोड़ा। इससे पूर्व लोगों ने वीडियो काल के माध्यम से दूर बसे परिचितों के माध्यम से चांद देखने की कोशिश की लेकिन चक्रवात का प्रभाव देश के बड़े भूभाग पर होने से आसमान में बादलों का डेरा है और सफलता न मिलने पर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करके अपना व्रत पूर्ण कर लिया।

