सड़क सुरक्षा के लिए गोधना तिराहे पर बनाये गये रंबल स्ट्रिप

 


जौनपुर। मछलीशहर -वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 बी के गोधना तिराहे पर सतर्कता और गति नियंत्रण के लिए सड़क के दोनों तरफ रंबल स्ट्रिप स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा बनाया गया।इस तिराहे पर मीरगंज से आने वाली प्रधानमंत्री सड़क जुड़ती है।कई बार तिराहे पर हादसे हो चुके हैं जिस कारण स्थानीय लोग तिराहे पर सड़क के दोनों किनारों पर रंबल स्ट्रिप की मांग कर रहे थे जिसे संज्ञान में लेते हुए पीली उभरी पट्टियों बनाई गईं। रोड़ हिप्नोटिज्म से बचने के लिए सड़क पर ऐसी पट्टियों के होने से गाड़ी में कम्पन पैदा होता है जिससे चालक की सतर्कता बढ़ जाती है और गति नियंत्रित हो जाती है। अध्यापक सुनील कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि रोड़ हिप्नोटिज्म चालक की वह मनोदशा है जिसमें चकाचक सड़क पर चलते समय उसकी आंखें तो खुली होती हैं लेकिन  उसका ध्यान सड़क से भटक चुका होता है लेकिन जैसे ही रंबल स्ट्रिप के चलते गाड़ी में कम्पन होता है चालक की चैतन्यता वापस आ जाती है और वह सतर्क हो जाता है।बताते चलें कि मछलीशहर - वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है।इस समय कंस्ट्रक्शन कंपनी आवश्यकता वाले स्थानों पर पक्के नाले का निर्माण और निर्माण कार्यों में छोटी मोटी खामियों को दुरुस्त करने में लगी हुई है।

Related

JAUNPUR 8445302930511051453

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item