चौथे दिन मां कूष्मांडा स्वरूप में भक्तों ने माता रानी का किया दर्शन

 

चौकियां धाम, जौनपुर। पूर्वांचल की आस्था का केंद्र मां शीतला चौकियां धाम में बुधवार को शारदीय नवरात्र के चौथे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने मां शीतला मातारानी का कूष्मांडा स्वरूप में दर्शन-पूजन करके मत्था टेका। प्रातःकाल भोर में 4 बजे मन्दिर के कपाट खुलने के पश्चात मन्दिर पुजारी जय नारायण पंडा ने माता रानी का भव्य श्रृंगार करके आरती पूजन किया। हवन—पूजन एवं माता रानी के जयकारों से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया। कतार में खड़े होकर भक्तों ने माता रानी के दरबार में दर्शन पूजन करते नजर आये। मन्दिर परिषद को आकर्षण रूप, रंग—बिरंगे झालर, लाइट आदि से सजाया गया है। दर्शनार्थी माता रानी के दर्शन पूजन करने के पश्चात् सत्य नारायन मन्दिर, काल भैरव नाथ मंदिर, काली मंदिर, हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन करते हुए नजर आये।

बताया गया कि श्रीमद्देवी भागवत पुराण के अनुसार शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती हैं। मां कूष्मांडा को अष्टभुजा देवी भी कहा जाता है क्योंकि इनकी आठ भुजाएं हैं। इनके सात हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल पुष्प, अमृत से भरा कलश, चक्र और गदा तथा आठवें हाथ में जपमाला है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जब चारों तरफ घना अंधकार था तब मां ने अपनी हल्की सी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की थी इसीलिए इन्हें सृष्टि की आदि शक्ति कहा जाता है। इस दिन के लिए शाही नीला रंग शुभ माना जाता है। इनकी उपासना से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है व सभी प्रकार के संकट दूर होते हैं।

वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर परिसर सहित मेला क्षेत्र में पुलिस व पीएसी के जवान लगाये गये हैं। आजमगढ़ मार्ग से आने वाले दर्शनार्थियों के लिये वाहन पार्किंग की व्यस्था मन्दिर से 300 मीटर की दूरी पूर्वी मुख्य मार्ग की गयी है। वहीं वाराणसी, शाहगंज, सुल्तानपुर, जौनपुर से आने पर पश्चिमी मुख्य मार्ग बड़ागर चौराहे पर वाहन पार्किंग की व्यस्था की गयी है। थानाध्यक्ष लाइन बाजार केके सिंह एवं शीतला चौकियां धाम चौकी प्रभारी राम प्रकाश यादव सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मेला क्षेत्र में मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 8442757383064831310

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item