पूजा पंडाल में विराजी मां शेरावाली, प्राण प्रतिष्ठा संग शुरू हुई आराधना

 

मछलीशहर। तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में रविवार को सजे धजे पूजा पंडालों में मां शेरावाली की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही माता रानी की आराधना का उत्सव शुरू हो गया।पूरे शारदीय नवरात्र में उल्लासपूर्ण पूर्ण माहौल बन गया।इसी क्रम में विकास खंड मछलीशहर के बामी गांव में रविवार को सामुदायिक भवन परिसर में बने पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई। पंडित बाल कृष्ण मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की और प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य किया।इसी तरह भटेवरा, मोलनापुर,लासा,अदारी, जगदीशपुर,जमुहर,गोधना, रामगढ़,तिलौरा,सेमरहो, कुंवरपुर आदि गांवों में भी माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। शारदीय नवरात्र पर गांवों और कस्बों में लोगों ने व्रत रखा हुआ है। वैसे तो शारदीय नवरात्र के पहले दिन विद्यालयों और कार्यालयों में अवकाश घोषित नहीं होता है।  नवरात्र के पहले दिन रविवार होने पर खुशी जाहिर करते हुए शिक्षिका प्रेमलता सिंह ने बताया कि छुट्टी होने के कारण विद्यालय और कार्यालय बंद थे जिससे श्रद्धालुओं को पूजा पाठ और देवी दर्शन में बहुत सहूलियत हुई।

Related

JAUNPUR 1826580135739520418

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item