गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, पारम्परिक परिधानों में झूमे लोग
जौनपुर। संस्कृति, उल्लास और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट परिवार और एक डायग्नोस्टिक सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन नईगंज तिराहा पर हुआ। शारदीय नवरात्रि पर आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर इसे यादगार बना दिया।
इसके पहले कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह की शुरुआत मां दुर्गा की आरती और दीप प्रज्वलन से हुआ जिसके बाद मुख्य अतिथियों और संस्था के पदाधिकारियों ने मां शक्ति की आराधना करके क्षेत्र की सुख, समृद्धि और अच्छी सेहत की कामना किया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है और हमारी सांस्कृतिक परंपराएं मजबूत होती हैं।
पारंपरिक परिधान और डांडिया की गूंज से कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रतिभागियों का पारंपरिक गुजराती और राजस्थानी परिधान था। रंग-बिरंगे चनिया-चोली, साड़ी पहने महिलाओं ने गुजराती लोक गीतों पर एक से बढ़कर एक गरबा स्टेप्स दिखाए। डांडिया स्टिक्स की खनक और संगीत की जुगलबंदी ने पूरे माहौल को उत्सव के रंग में सराबोर कर दिया। स्वास्थ्य और समाजसेवा का संदेश देकर मनोरंजन के साथ इस मंच से सामाजिक और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया गया। बबीता सिंह, रेडियोलॉजीस्ट डॉ सुष्मिता सिंह और डॉ अभय सिंह अस्थि रोग विशेषज्ञ सहित उनकी टीम ने लोगों को बेहतर स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाने और नियमित जांच कराने के प्रति जागरूक किया।
वहीं अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के सदस्यों ने समाजसेवा के अपने संकल्प को दोहराया। अंत में सभी महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न प्रकार के आकर्षक खेल के माध्यम से माहौल खुशनुमा बना दिया। विभिन्न श्रेणियों के खेल में प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट समाजसेवा समिति की अध्यक्ष मीरा अग्रहरि एवं क्षमा सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, ट्रस्ट के सदस्यों और चिकित्सा कर्मियों का आभार व्यक्त किया।

