एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव ने बढ़ाया ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हौसला, 120 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

 

जौनपुर। बाला गुरु स्मृति जिलास्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में जनपद के 120 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे एशियन गेम्स के कांस्य पदक विजेता रोहित यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और अनुशासन के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का संदेश दिया।


इस अवसर पर मैराथन के गोल्ड मेडलिस्ट सभाजीत यादव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। रोहित यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास बेहद जरूरी है। प्रतिदिन कम से कम आधे घंटे अभ्यास करने की आदत डालें। खानपान पर विशेष ध्यान दें और अपने लक्ष्य से कभी भटकें नहीं। उन्होंने खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मेहनत कर जिले और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को अतिथियों ने गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इनमें वीरांगना मिश्रा, विराट मिश्रा, कृतिका सिंह, शिव सिंह, आंधी केसरी, अन्नू पटेल, रिद्धि तिवारी, शिवानी दुबे, वेदांत उपाध्याय और अथर्व ड्यूटी प्रमुख रहे। वहीं कुणाल, आदित्य और रुद्रांश सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के मुख्य आयोजक प्रवीण मिश्रा ने कहा कि एशियन गेम्स के पदक विजेता रोहित यादव की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा है। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। जिला, इंटर स्कूल और स्टेट लेवल की प्रतियोगिताओं के माध्यम से खेल फिटनेस को बढ़ावा देने के साथ ही उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान किया जाता है।


इस मौके पर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष तरुण शुक्ला, मिशन वीरांगना खेल ट्रस्ट की अध्यक्ष शिवानी मिश्रा, डॉ. आशुतोष मिश्रा एडवोकेट, अमित तिवारी, अश्वनी दुबे, मनोज मिश्रा सहित सैकड़ों खिलाड़ी और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 45587712904593474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item