जिला सीनियर पुरुष कबड्डी टीम का चयन ट्रायल 25 नवंबर को

 बीआरपी इंटर कॉलेज में दोपहर 12 बजे होगा चयन, 85 किलो तक वजन वाले खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा

जौनपुर । आगामी राज्य स्तरीय कबड्डी चैंपियनशिप में जनपद का प्रतिनिधित्व करने वाली सीनियर पुरुष कबड्डी टीम के गठन की तैयारी शुरू हो गई है। जिला कबड्डी एसोसिएशन जौनपुर की ओर से टीम चयन के लिए 25 नवंबर को चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।


जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव रवि चन्द्र यादव ने बताया कि चयन ट्रायल बुधवार को दोपहर 12 बजे बीआरपी इंटर कॉलेज, जौनपुर (रोडवेज तिराहा के निकट) के प्रांगण में होगा। इसमें जनपद के सभी इच्छुक एवं पात्र सीनियर पुरुष कबड्डी खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने के लिए खिलाड़ी का जनपद जौनपुर का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही खिलाड़ी का अधिकतम वजन 85 किलोग्राम तक होना चाहिए। ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड मूल प्रति एवं छायाप्रति के साथ लाना अनिवार्य होगा।


एसोसिएशन सचिव ने जनपद के सभी पात्र खिलाड़ियों से निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचकर चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने की अपील की है। ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जनपद की सीनियर पुरुष कबड्डी टीम में जगह मिलेगी। चयनित टीम आगामी राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में जौनपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।

Related

JAUNPUR 829904808325771650

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item