सर्राफा व्यवसायी को सिपाही ने दिया 50 हजार का कथित फर्जी चेक, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद। जलालपुर थाने में वर्ष 2025 में तैनात रहे एक सिपाही के खिलाफ सर्राफा व्यवसायी को ज्वेलरी खरीदने के बदले कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर वाला चेक देने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। चेक बैंक में लगाने पर हस्ताक्षर का मिलान नहीं होने से भुगतान रुक गया था। मामले में सीजेएम न्यायालय के आदेश पर शनिवार को जलालपुर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


केराकत थाना क्षेत्र के सिपांह निवासी राहुल कुमार सोनी ने सीजेएम न्यायालय में प्रकीर्ण वाद दाखिल कर आरोप लगाया था कि उनकी राजेपुर बाजार में ज्वेलरी की दुकान है। आरोप के मुताबिक, 12 अक्टूबर 2025 को जलालपुर थाने में तैनात सिपाही हनुमंत प्रसाद सिंह उनकी दुकान पर पहुंचे और 50 हजार रुपये की ज्वेलरी खरीदी। इसके भुगतान के लिए उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा का 50 हजार रुपये का चेक दिया।


वादी के अनुसार, पुलिसकर्मी होने के नाते उन्होंने विश्वास कर चेक रख लिया। बाद में सात फरवरी 2026 को चेक पंजाब नेशनल बैंक में भुगतान के लिए लगाया तो बैंक ने हस्ताक्षर मूल हस्ताक्षर से भिन्न होने की बात कहते हुए उसे वापस कर दिया।


आरोप है कि चेक का भुगतान नहीं होने पर राहुल ने संबंधित सिपाही से मोबाइल पर संपर्क कर रुपये मांगे, लेकिन उन्हें टालमटोल किया जाने लगा। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली।


मामले की सुनवाई के बाद सीजेएम न्यायालय ने जलालपुर पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। थानाध्यक्ष शिवशंकर सिसोदिया ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related

डाक्टर 8762682724292450147

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item