रोजगार मेले में 611 युवाओं ने आजमाई किस्मत, 304 हुए शॉर्टलिस्ट

 15 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार, पांच अभ्यर्थियों को मौके पर मिला ऑफर लेटर

जौनपुर। युवाओं को उनकी शैक्षिक योग्यता और तकनीकी कौशल के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत जनपद में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को जफराबाद क्षेत्र स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वावधान में रोजगार मेला आयोजित हुआ। इसमें 15 कंपनियों ने प्रतिभाग कर 611 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिनमें से 304 युवाओं को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। वहीं, चयनित पांच अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए।


कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ. अजय सिंह, पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, राजकीय पॉलीटेक्निक की प्राचार्या एवं जिला सेवायोजन अधिकारी की उपस्थिति में हुआ।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा देश का भविष्य और सबसे बड़ी ताकत हैं। प्रदेश सरकार युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को नौकरी के साथ-साथ स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ सकें।


रोजगार मेले में दसवीं, बारहवीं, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ श्रमिकों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। युवाओं ने विभिन्न कंपनियों के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी शैक्षिक एवं व्यावसायिक योग्यता के अनुसार आवेदन किया और कंपनी प्रतिनिधियों के समक्ष साक्षात्कार की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।


इस अवसर पर जिला सेवायोजन अधिकारी जय प्रकाश पासवान सहित सेवायोजन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 2958935039195544697

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item