धनतेरस-दीपावली पर जौनपुर शहर में चार दिन रहेगा रूट डायवर्जन, ई-रिक्शा और ऑटो के प्रवेश पर रोक

 5 से 8 नवंबर तक सुबह 10 से रात 10 बजे तक लागू रहेगी यातायात व्यवस्था, 11 स्थानों से भारी वाहनों की नो-एंट्री

जौनपुर। धनतेरस और दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जौनपुर शहर में चार दिनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू किया है। 5 नवंबर से 8 नवंबर तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध और मार्ग परिवर्तन लागू रहेगा। इसके साथ ही शहर में प्रवेश करने वाले प्रमुख रास्तों से भारी वाहनों की आवाजाही भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।


यातायात पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार कुत्तूपुर की तरफ से आने वाले ई-रिक्शा शाहगंज पड़ाव तक ही जा सकेंगे। इसके आगे कोतवाली और शहर की तरफ उनका प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पॉलीटेक्निक चौराहे से बैटरी रिक्शा और चार पहिया वाहन ओलंदगंज की तरफ नहीं जा सकेंगे। मछलीशहर पड़ाव और बदलापुर पड़ाव से आने वाले ई-रिक्शा और ऑटो को भी शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।


जेसीज चौराहे से शहर की तरफ जाने वाले ई-रिक्शा और टेंपो पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस मार्ग से आने वाले वाहनों को जोगियापुर, प्रेमगढ़ा, सद्भावना तिराहा, सद्भावना पुल और अटाला मस्जिद होते हुए भंडारी रेलवे स्टेशन की तरफ जाना होगा।


कुत्तूपुर तिराहे से आने वाले चार पहिया वाहनों को शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी तिराहा, अटाला मस्जिद, किला तिराहा, सद्भावना, जोगियापुर, शास्त्री पुल और जेसीज चौराहे की तरफ से निकाला जाएगा।


वहीं मल्हनी पड़ाव से आने वाले ई-रिक्शा, ऑटो और चार पहिया वाहन बड़ी मस्जिद, शाहगंज पड़ाव, शकरमंडी तिराहा, भंडारी रेलवे स्टेशन, सुतहट्टी, अटाला, किला और सद्भावना होते हुए शहर से बाहर जाएंगे। इन वाहनों को चांद मेडिकल की तरफ जाने की अनुमति नहीं होगी।


इन 5 नवंबर से 8 नवंबर तक भारी वाहनों की नो-एंट्री


कुत्तूपुर तिराहा, जेसीज चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, कुमार पेट्रोल पंप और जोगियापुर से भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।


इन रास्तों पर भी रहेगी पाबंदी


सुतहट्टी तिराहे से कोतवाली की तरफ तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। अशोक टाकीज से चहारसू चौराहे की तरफ तीन और चार पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह किशन काफी की तरफ से ओलंदगंज की तरफ भी तीन और चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।


यातायात पुलिस ने त्योहार के दौरान बाजारों में भीड़ और जाम से बचने के लिए वाहन चालकों से निर्धारित रूट का पालन करने तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।

Related

JAUNPUR 173137713225005618

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item