बीमारी से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जा'न
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_10.html
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के जलालपुर अंतर्गत कोडरी रेलवे फाटक के पास रविवार देर रात पेट की बीमारी से परेशान 24 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर आ'त्महत्या कर ली। युवक की आगामी 10 नवंबर को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
जानकारी के अनुसार, जफराबाद क्षेत्र के चकताली गांव निवासी शौकत अली (24) पुत्र उस्मान पिछले कुछ महीनों से पेट की बीमारी से परेशान था। उसका उपचार भी चल रहा था। बताया जाता है कि वह अपनी बीमारी को लेकर अक्सर मोबाइल पर गूगल के माध्यम से जानकारी जुटाता रहता था। बीमारी से परेशान होकर उसने रविवार देर रात कोडरी फाटक के पास ट्रेन के सामने आकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक सुजीत ओझा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक के पास मिले कागजात के आधार पर उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

