भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा से भक्तिमय हुआ जौनपुर, जयकारों से गूंजे नगर के प्रमुख मार्ग

 हाथी, आकर्षक रथ और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा, हजारों कायस्थ बंधुओं ने लिया हिस्सा

जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त की जयंती एवं पूजनोत्सव के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में बुधवार को नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों, हाथी और आकर्षक रथ के साथ निकली शोभायात्रा में जनपद भर से जुटे हजारों कायस्थ समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भगवान चित्रगुप्त के जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।


शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद प्रांगण से हुआ। इसके पूर्व महासभा की महिला शाखा की ओर से भगवान चित्रगुप्त जी महाराज की विधि-विधान से आरती उतारी गई तथा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। हाथों में ध्वज-पताका लिए श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त का गुणगान करते हुए आगे बढ़ते रहे।


शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रूहट्टा स्थित ऐतिहासिक चित्रगुप्त जी मंदिर एवं चित्रगुप्त धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। यहां श्रद्धालुओं ने भगवान चित्रगुप्त का दर्शन-पूजन किया और विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन में कायस्थ समाज की एकजुटता और धार्मिक उत्साह देखने को मिला।


इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव (आरटीओ), संजय अस्थाना, एससी लाल श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव (पंकज), आनंद शंकर श्रीवास्तव 'शिशु', मोहन शंकर श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, विपिन श्रीवास्तव (हुसैनाबाद), डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. पूनम श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, मयंक नारायण श्रीवास्तव, शिवांशु श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, रामेन्द्रनाथ श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, नागेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव (एडवोकेट) एवं नितिन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंत में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक अंजनी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, समाज के लोगों और आयोजन में सहयोग करने वालों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 2613286737312802289

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item