अमोद सिंह रिंकू को भाजपा ने सौंपी काशी क्षेत्र के महामंत्री की कमान, जौनपुर में खुशी की लहर

 जिला पंचायत सदस्य की बढ़ी सियासी हैसियत, बधाई देने वालों का लगा तांता

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा भरोसा जताते हुए वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अमोद सिंह रिंकू को काशी क्षेत्र का महामंत्री नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने के साथ ही जौनपुर की सियासत में उनका कद और प्रभाव बढ़ने की चर्चा तेज हो गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।


अमोद सिंह रिंकू को संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलने पर जफराबाद के पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने इसे जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता से काशी क्षेत्र में पार्टी को नई मजबूती मिलेगी।


इस नियुक्ति को लेकर जिले के राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

Related

डाक्टर 8667635081157473337

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item