ओमप्रकाश राजभर को भविष्य में मुख्यमंत्री बनाने के लिए अधिक से अधिक सीटें जीतना जरूरी : अरविंद राजभर

 गोपीपुर में सुभासपा की चौपाल, आजमगढ़ रैली में ढाई लाख लोगों के जुटने का दावा; जफराबाद और केराकत में जनसंपर्क कर रहे पार्टी नेता

जौनपुर। सिरकोनी विकासखंड के गोपीपुर गांव में शुक्रवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की ओर से चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद राजभर ने कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए आगामी राजनीतिक लक्ष्य और आजमगढ़ में प्रस्तावित विशाल रैली की तैयारियों की जानकारी दी।


कार्यक्रम का आयोजन राम आसरे और विद्या राजभर ने किया। गांव पहुंचने पर प्रधान आरती अखिलेंद्र सिंह, स्टेट बैंक के सेवानिवृत्त वरिष्ठ सहायक हरिलाल राजभर सहित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर अरविंद राजभर का स्वागत किया।


चौपाल को संबोधित करते हुए अरविंद राजभर ने कहा कि गोपीपुर गांव उनके पूर्वजों का ननिहाल रहा है। यहां आने का सौभाग्य मिला, जिसके लिए वह गांव के लोगों के आभारी हैं। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ के आईटीआई मैदान में सुभासपा की बड़ी रैली आयोजित की गई है, जिसमें ढाई लाख लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसी रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पार्टी नेता जफराबाद और केराकत विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं।


उन्होंने दावा किया कि रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई मंत्री और गणमान्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य भविष्य में राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को मुख्यमंत्री बनाना है। इसके लिए विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटों पर जीत हासिल करना आवश्यक है।


इस अवसर पर प्रदेश महासचिव जेपी सिंह, विपिन राजभर, किशन राजभर, राजेंद्र प्रसाद राजभर, अनुज कुमार राजभर, राजेंद्र राजभर, संतोष सिंह दादा, शिवा सिंह, राय साहब, शुभम राजभर, डीके सिंह, आशीष कुमार राजभर, डॉ. प्रवीण राजभर, पूर्व प्रधान मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 2456526525368054844

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item