गोमती नदी कूदे युवक की तीसरे दिन वसीरपुर में मिली लाश

 

जफराबाद।क्षेत्र के वसीरपुर गांव के पास गोमती नदी में बुधवार को एक युवक की लाश मिली।लाश को कोतवाली पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ज्ञात हो सरायख्वाजा के गोपालपुर गांव निवासी सुंदरम मौर्य पुत्र रोहित मौर्य रविवार की रात 11 बजे गर्लफ्रेंड की शर्त सुनकर गोमती नदी में छलांग लगा लिया था। सुंदरम मौर्या की लाश तीसरे दिन बुधवार की सुबह मिला।

परिजनों व पुलिस की टीम के द्वारा सोमवार की सुबह से  युवक की लगातर तलाश में  की जा रही थी।शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

ज्ञात हो सुंदरम बीए थर्ड ईयर का छात्र था।वह रविवार की रात करीब 9 बजे घर से निकला। वह 3 किमी दूर शाही पुल पर करीब 11 बजे पहुंचा। वहां से उसने अपने दोस्त प्रवीण मौर्या को वीडियो कॉल की। उससे बोला- मैं गोमती नदी में कूदने जा रहा। घर पर बता देना। इतना कहकर उसने फोन काट दिया।दोस्त से मिली सूचना पर घर वाले भागते हुए पहुंचे। तुरंत पुलिस को भी कॉल की। सोमवार सुबह से ही पुलिस और गोताखोर सुंदरम की तलाश में जुटे रहे।जिसका तीसरे दिन बसीरपुर में शव मिला है।सुंदरम के पिता रहित मौर्या ने बताया- सुंदरम का सिपाही की एक लड़की नैना से करीब एक साल से अफेयर था। वह उसे प्रताड़ित करती थी। उस पर कमाने के लिए दबाव बनाती थी। मेरा बेटा शाही पुल से कूद गया।

सुंदरम के भाई शिवम मौर्या ने कहा- नैना नाम की लड़की मेरे भाई को कई दिनों से प्रताड़ित कर रही थी। उसने भाई से कहा- अगर तुम 50 हजार रुपए कमाओगे तभी मैं तुमसे शादी करूंगी।मेरा भाई रोज मुझसे, पापा से और कई लोगों से कहता था कि भैया कोई काम हो तो दिलवा दो।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item