शादी का टेंट लगाने को लेकर विवाद, दंपती की पिटाई; सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के कोर्री गांव में बेटे की शादी के लिए टेंट लगवाने को लेकर हुए विवाद में पट्टीदारों ने एक दंपती की पिटाई कर दी। मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


गांव निवासी महेंद्र प्रसाद रजक के पुत्र संगम कुमार की दो दिसंबर को शादी होनी है। शादी की तैयारियों के तहत महेंद्र प्रसाद घर पर टेंट लगवा रहे थे। आरोप है कि शुक्रवार को टेंट लगवाने को लेकर उनके पट्टीदार सत्यदेव और अन्य लोगों से विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पट्टीदारों ने महेंद्र प्रसाद तथा उनकी पत्नी मनभा देवी की पिटाई कर दी।


थाना प्रभारी शिवशंकर सिसोदिया ने बताया कि महेंद्र प्रसाद की तहरीर पर सत्यदेव समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Related

डाक्टर 2199145687610167523

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item