मौलाना आजाद और अल्लामा इकबाल की याद में मनाया गया शिक्षा दिवस एवं उर्दू दिवस

 शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अहमद कलाम हिशामी ‘मौलाना अबुल इरफान खान नदवी अवार्ड’ से सम्मानित

जौनपुर। नगर के शाहगंज पड़ाव स्थित एक निजी बैंक्वेट हॉल में बुधवार की देर शाम देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती के अवसर पर शिक्षा दिवस और उर्दू के महान शायर डॉ. अल्लामा इकबाल की याद में उर्दू दिवस का आयोजन किया गया। सेंट जोसेफ ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डॉ. नोमान खान की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में जहां शायरों ने अपनी रचनाएं पेश कर लोगों को मंत्रमुग्ध किया, वहीं वक्ताओं ने शिक्षा के महत्व और उर्दू भाषा के संरक्षण की जरूरत तथा इसे पढ़ने और सीखने पर विस्तार से प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान फलाह वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से मौलाना अबुल इरफान खान नदवी के नाम से संबंधित अवार्ड खेतासराय निवासी अहमद कलाम हिशामी को प्रदान किया गया। अहमद कलाम पेशे से सैलून संचालक हैं, लेकिन पिछले करीब दो दशकों से अपनी दुकान पर ही दर्जनों बच्चों को निःशुल्क कुरआन और उर्दू की शिक्षा दे रहे हैं। उनसे शिक्षा हासिल करने वाले बच्चों की अच्छी-खासी संख्या है। खास बात यह है कि वह इस सेवा के बदले किसी तरह की फीस नहीं लेते, बल्कि इसे अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी समझते हैं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जौनपुर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. ए.ए. जाफरी ने कहा कि मुसलमानों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। ऐसे कार्यक्रमों के जरिए समाज को आत्ममंथन करना चाहिए और इस बात पर गंभीरता से विचार करना चाहिए कि आखिर किस तरह मुसलमानों को मौजूदा शैक्षिक और सामाजिक पिछड़ेपन से बाहर निकाला जा सकता है। मौलाना अनवार अहमद कासमी ने संरक्षक के रूप में शिक्षा के महत्व और उर्दू भाषा की अहमियत पर प्रकाश डाला। उन्होंने नई पीढ़ी को शिक्षा और अपनी भाषा से जुड़े रहने का संदेश दिया।


विशिष्ट अतिथि एवं जफराबाद चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ. सरफराज खान ने कहा कि उर्दू भाषा हमारी संस्कृति और तहजीब से जुड़ी हुई है। अगर भाषा खत्म हो गई तो हमारी संस्कृति भी प्रभावित होगी। इसलिए उर्दू भाषा के संरक्षण और उसके प्रचार-प्रसार के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता है। डॉ. नोमान खान ने अध्यक्षता करते हुए शिक्षा के महत्व और उर्दू भाषा की साहित्यिक व सांस्कृतिक विरासत पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण आधार बताया।


कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज एहसान खैराबादी की कुरआन तिलावत से हुई और नबी की शान में नात अजीम जौनपुरी ने पेश की। कार्यक्रम का संचालन संयोजक पत्रकार अजवद कासमी ने किया। इस अवसर पर मौलाना अब्दुल वहीद कासमी, इरफान जौनपुरी, आरिफ खान, शाहनवाज मंजूर, अरशद कुरैशी, डॉ. शकील अहमद, सलीम खान, कमाल आजमी, शकील मंसूरी, अलमास अहमद सिद्दीकी, नियाज ताहिर शेखू, शाहनवाज अहमद, मेराज खान, इरफान इकबाल समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 5443416702047272684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item