श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले निकली भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा क्षेत्र

 ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमे श्रद्धालु, वाराणसी के मानस वत्सल अनिल पाण्डेय सात दिनों तक सुनाएंगे श्रीराम कथा

चौकियां धाम, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम के समीप रामदासपुर नेवादा गांव में सात दिवसीय श्रीराम कथा के शुभारंभ से पहले मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली शोभायात्रा में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। श्रद्धालु भक्ति गीतों की धुन पर नाचते-गाते और जय श्रीराम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

शोभायात्रा रामदासपुर नेवादा गांव से प्रारंभ होकर बड़ागर चौराहा और मां शीतला चौकियां धाम होते हुए पुनः कथास्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

आयोजक शिवांशु श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ हो रहा है। इसमें वाराणसी से पधारे मानस वत्सल अनिल पाण्डेय अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे।

शोभायात्रा में शोभनाथ, शुभम, शिवांशु, आशीष माली सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे।

Related

JAUNPUR 1153866811828666237

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item