लड़की को भगाने के आरोप में गांव के युवक पर मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/11/blog-post_6122.html
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की को भगा ले जाने के मामले में नामजद तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने रविवार को दोपहर में थाने में तहरीर देकर अवगत कराया कि बीते 11 नवम्बर को दिन में करीब 11 बजे जब घर पर कोई नहीं था तो उसी गांव का ही राहुल कुमार उनकी 18 वर्षीय लड़की को भगा ले गया। महिला ने बताया कि उन्होंने काफी जगह खोजबीन व पता किया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। थक—हारकर उन्होंने थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि तहरीर पर थाना क्षेत्र के रसूलपुर ओझइनिया गांव के राहुल कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

