नीरज कुमार मिश्रा बने भाजपा मछलीशहर जिला संगठन के मीडिया सह-प्रभारी, समर्थकों में खुशी

 

जफराबाद। क्षेत्र के शाहबड़ेपुर गांव निवासी भाजपा नेता नीरज कुमार मिश्रा को भाजपा मछलीशहर जिला संगठन में मीडिया सह-प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर है।


आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर भाजपा संगठन में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में नीरज कुमार मिश्रा को जिला संगठन में मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है। उनकी जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों और संगठनात्मक गतिविधियों को मीडिया के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने की होगी।


नियुक्ति पर नीरज कुमार मिश्रा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं सक्रियता से कार्य करेंगे।


उनकी नियुक्ति पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सिरकोनी रजनीश चौबे, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र जायसवाल, अरविंद सिंह, मनीष मिश्रा, कमलेश प्रजापति, विपिन विश्वकर्मा, आयुष जायसवाल एवं संतोष उपाध्याय सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Related

JAUNPUR 4916087361124349403

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item