छठ गीतों की सुरमयी प्रस्तुतियों से देर रात तक गूंजा गोमती घाट, कलाकारों ने बांधा समां

 भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति के दो दिवसीय छठ महोत्सव में उमड़ा उत्साह, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर समेत गणमान्य अतिथियों ने किया शुभारंभ

जौनपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर भोजपुरी संस्कृति, लोकगीत और भक्ति संगीत का अनूठा संगम देखने को मिला। भोजपुरी विकास मंच एवं छठ पूजा समिति की ओर से नमामि गंगे (भामा शाह) गोमती घाट पर आयोजित दो दिवसीय छठ महोत्सव में कलाकारों ने अपने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा घाट छठ गीतों और देवी गीतों से देर रात तक गुंजायमान रहा। एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।


रविवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, आर्थो सर्जन डॉ. विनोद कनौजिया, समाजसेवी मनोज कुमार अग्रहरी, अनुराग सिंह, विकेश उपाध्याय, विनीत सेठ और सुधांशु सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


इसके बाद कलाकारों ने छठ और धार्मिक गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों से महोत्सव को भक्तिमय बना दिया। देवी गीत गायक अवधेश पाठक, विवेक मिश्रा वरदान, गुलाब राही, विकास रागी, राहुल पाठक, सविता पाठक, चिंटू सरगम, सविता गुंजन, श्वेता प्रियांशी, श्रेयांस तिवारी, बृजेश दूबे, अभिषेक मयंक, राजेंद्र सिंह राज, कुसुम सोनकर, मितुल माहिया और बिंदु यादव ने अपनी गायकी से श्रोताओं को खूब झुमाया। वहीं संगीत घराने से जुड़े सूर्य प्रकाश मिश्र बल्ला गुरु और उनके नन्हें पुत्रों की तबला वादन की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह और कुलपति प्रो. आरएन त्रिपाठी ने सभी कलाकारों को माल्यार्पण कर स्मृति चिह्न भेंट करते हुए सम्मानित किया।


महोत्सव के संयोजक राजकुमार सिंह (पत्रकार), गौतम गुप्ता, सह संयोजक राहुल सिंह तथा स्वागताकांक्षी भाजपा नेता इंजीनियर कृष्ण कुमार जायसवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। भोजपुरी विकास मंच की ओर से वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुधांशु सिंह, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, नीलमणि सिंह, अजय सिंह मास्टर, राजकुमार रघुवंशी, आदित्य निकुंभ, आलोक गुप्ता, प्रमोद सिंह, बृजेश मौर्य, डॉ. अंजना सिंह, उर्वशी सिंह, बीना सिंह और शशिबाला सिंह सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न भेंट किए।


इस दौरान विद्या भारती के कंचन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कैलाश सिंह और डॉ. राकेश कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हर्षित गुप्ता ने किया।

Related

JAUNPUR 2054282007795293476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item