कितने भी मरे, कितना भी चालान कटे,हम नहीं सुधरने वाले

 

जौनपुर। नवंबर महीने में यातायात जागरूकता माह को लेकर परिवहन और पुलिस विभाग एडी चोटी का जोर लगा रहा है। बीते दिनों स्वयं यमराज का जौनपुर के जेसीज चौराहे पर नुक्कड़ नाटक करवाया गया चालान काटे जाने की कार्रवाई धुआंधार चल रही है लेकिन लोग हैं कि सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। 

बुधवार की रात मछलीशहर जंघई मार्ग पर जमुहर बाजार में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत हुई जिसमें कल्याणपुर निवासी अजय दूबे पुत्र अष्टभुजा दूबे तथा कोटवां निवासी शेर बहादुर पुत्र मातादीन की मौत हो गई दोनों लोगों के सिर में ही गम्भीर चोट लगी थी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जनपद में रोज रोज हो रही सड़क दुघर्टनाओं की भयावहता को लोग देख रहे हैं लेकिन अपनी आदतें सुधारने को तैयार नहीं हैं।यह बृहस्पतिवार की शाम मुंगराबादशाहपुर कस्बे की रेलवे क्रासिंग का दृश्य है जिसमें  मुश्किल से  तीन चार लोगों के सिर पर ही हेलमेट दिख रहा है।जो बताने के लिए काफी है कि अभी बहुत अधिक प्रयास किये जाने की जरूरत है।

Related

JAUNPUR 1422292581822821565

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item