भाजपा नगर दक्षिणी इकाई ने किया 'खिचड़ी सह भोज' का भव्य आयोजन

 

जौनपुर। "सामाजिक एकता, समरसता, ओजस्विता एवं प्रगति के पर्व मकर संक्रांति पर "खिचड़ी सह भोज" के आयोजन से सामाजिक सद्भाव और समरसता में वृद्धि होती है। इस तरह का आयोजन समाज के सभी जाति, धर्म, पंथ और वर्ग के लोगों को एकजुट रखने में सहायक होती है।" उपरोक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने जौनपुर नगर दक्षिणी में आयोजित "खिचड़ी सहभोज" कार्य क्रम को संबोधित करते हुए कही।

इसी क्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में यह त्योहार विभिन्न नामों से मनाया जाता है। सभी प्रांतों में इस त्योहार को मिल जुलकर माने की परंपरा रही है। नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाजपा के कार्यकर्ता वर्ग, मत, पथ, संप्रदाय को जोड़कर संपन्न और सशक्त भारत का निर्माण करना चाहते हैं।
भाजपा के जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के सभी दबे, कुचले, शोषित, अमीर, गरीब भाइयों के साथ भोजन कर ऊंच-नीच जात पात का भेदभाव खत्म करने का जो प्रयास भाजपा कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष मकर संक्रांति पर करते हैं, वह समाज के अन्य लोगों के लिए अनुकरणीय है।
निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता एवं अपना दल के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने कहा कि खिचड़ी सह भोज के कार्यक्रम से सामाजिक एकता बलवती होती है। सभासद दल के नेता नंद लाल यादव ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में सह भोज कार्यक्रम आदि काल से चला आ रहा है जो हमारी समृद्ध परंपरा का द्योतक है।
पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश सरकार के सदस्य जसविंदर सिंह एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने भी खिचड़ी सह भोज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि साथ बैठने व साथ भोजन करने से परस्पर प्रीति बढ़ती है और संगठन मजबूत होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों का आभार कार्यक्रम संयोजक/नगर अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा शिव कमल मौर्य ने प्रकट किया। भाजपा नगर दक्षिणी इकाई द्वारा आयोजित खिचड़ी सह भोज में रिक्शा चालक, ठेला चालक, श्रमिक बंधुओं व स्थानीय लोगों ने सहभागिता की।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, भूपेंद्र सिंह, पूर्व नगर अध्यक्ष श्याम मोहन अग्रवाल, मिलन श्रीवास्तव, मानिक चंद सेठ, विनय सिंह, सुभाष कुशवाहा, सुरेंद्र जायसवाल, राजकुमार मौर्य, मनीष श्रीवास्तव, सुधांशु सिंह, डॉ. संतोष आर्या, विनीत शुक्ला एडवोकेट, जयहिंद गुप्ता, बसंत प्रजापति, जय विजय सोनकर, डॉ. कमलेश निषाद, मनोज तिवारी, राजेश कन्नौजिया, अरविंद गुप्ता, दीपक मिश्रा, संदीप जायसवाल, सुलभ श्रीवास्तव, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुधांशु विश्वकर्मा, रतन निषाद, श्रवण मौर्य, राहुल निषाद, गौरव जायसवाल, डॉ राम सूरत मौर्य, रामकृष्ण नारायण, शिवकुमार, राजवीर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, सिपिन सिंह, अजीत श्रीवास्तव, रोहन सिंह, प्रदीप गुप्ता, सतेंद्र प्रताप सिंह, राम आसरे मोदनवाल, सुलभ श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, राम भारत यादव, अंकित सिंह, रोहित मौर्य सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7176062642337178745

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item