हत्या प्रयास सहित दुष्कर्म का वांछित गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में 13 वर्षीया किशोरी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के प्रयास में वाञ्छित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी थी। क्षेत्राधिकारी हेमंत कुमार के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विनोद सिंह, उपनिरीक्षक हरेराम यादव तथा हेड कांस्टेबल रामाश्रय चौहान, कांस्टेबल अरुण मौर्या, राम दवन यादव, दुर्गेश शुक्ला, दिग्विजय यादव ने स्थानीय देनुआ गांव निवासी विकास वर्मा पुत्र कृष्ण कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई कर आरोपी को चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

जौनपुर 5470075886384565875

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item