अयोध्या के 84 कोसी परिक्रमा को लेकर हुआ जबर्दस्त चेकिंग

 
 जौनपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ द्वारा अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा यात्रा पर सरकार द्वारा लगायी गयी रोक की मांग को खारिज करने के बाद तनाव और बढ़ गया जिसके बाद जहां एक ओर विश्व हिन्दू परिषद यात्रा करने को ससंकल्प तैयार रही, वहीं सरकार उसे रोकने के लिये पूरी तरह कटिबद्ध रही। इसी का परिणाम रहा कि यात्रा पर निकले विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल सहित अन्य हिन्दूवादी संगठनों के पदाधिकारियों को जगह-जगह से गिरफ्तार करके नजरबंद कर दिया गया। देखा गया कि फैजाबाद की तरफ जाने वाली हर बस, टेªन सहित निजी वाहनों पर पुलिस की पैनी निगाह रही जिसका परिणाम रहा कि जगह-जगह जबर्दस्त चेकिंग की गयी। 84 कोसी यात्रा को लेकर गम्भीर शासन के सख्त निर्देश का पालन करते हुये रविवार को जिला एवं पुलिस प्रशासन भी काफी मुश्तैद रहा। जहां एक ओर जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन, सिटी रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर पुलिस के जवानों द्वारा फैजाबाद मार्ग की ओर जाने वाले यात्रियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही चेकिंग किया, वहीं सड़क मार्ग पर जगह-जगह बैरिकेटिंग लगाकर निजी वाहनों को भी शक की निगाह से देखा गया। वाहन एवं व्यक्ति चेकिंग को लेकर जो स्थिति जिला मुख्यालय पर रही, कमोवेश वही स्थिति जनपद के समस्त तहसील मुख्यालयों पर देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item