यूपी के सपा विधायक कॉलगर्ल्स के साथ गोवा में अरेस्ट

गोवा पुलिस ने पणजी के एक डांस बार में छापा मारकर उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर देह-व्यापार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के हत्थे चढ़े समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह अब गोवा पुलिस की गिरफ्त में हैं। गोवा पुलिस के मुताबिक महेंद्र सिंह को पांच लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। 

उनकी गिरफ्तारी एक होटल से हुई है। महेंद्र सिंह यूपी के सीतापुर से विधायक हैं और वो गोवा में अपने कुछ साथियों के साथ पणजी के एक होटल में ठहरे हुए थे। होटल से 6 और लड़कियों को छुड़ाया गया है। दरअसल पुलिस को देह व्यापार होने की सूचना मिली थी कि उसके बाद छापा मारा गया। सभी कुछ लड़कियों के साथ अश्लील हरकतें करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। पुलिस के मुताबिक होटल के मैनेजर ने विधायक के लिए लड़कियों का इंतजाम किया था। पूछताछ में ये सामने आया है कि सभी लड़कियां वेश्यावृति के लिए लाई गई थीं। गिरफ्तार विधायक को गोवा की एक अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। यूपी विधानसभा अध्यक्ष को भी इसकी औपचारिक तौर पर जानकारी दे दी गई है। अपने इलाके में महेंद्र सिंह को झीन बाबू के नाम से जाना जाता है और ये पुराने नेताओं में से एक हैं। जानकारी के मुताबिक महेंद्र का अपने इलाके में दबदबा है और इनपर पहले से भी हत्या और दबंगई के कुछ मामले चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item